Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

28 अगस्त को अखिलेश यादव सीतामढ़ी में राहुल की मतदाता अधिकार यात्रा में होंगे शामिल

कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव 28 अगस्त को बिहार के सीतामढ़ी में 'मतदाता अधिकार यात्रा' में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और महागठबंधन के अन्य नेताओं के नेतृत्व में निकाली जा रही यात्रा में यादव की भागीदारी से "वोट चोरी के खिलाफ जन आंदोलन" को और मजबूती मिलेगी। वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 28 अगस्त को बिहार के सीतामढ़ी में मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल होंगे।" उन्होंने कहा, "विपक्ष के नेता राहुल गांधी, बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और विपक्षी गुट ‘इंडिया’ के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में चल रही इस यात्रा में अखिलेश के शामिल होने से वोट चोरी के खिलाफ हमारे जन आंदोलन को और मजबूती मिलेगी।"