Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

KBC में अमिताभ बच्चन ने खोला सैफ अली खान से खास रिश्ता, बोले- 'समझ नहीं आ रहा करीना को क्या बुलाऊं'

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के हालिया एपिसोड में अपने और अभिनेता सैफ अली खान के बीच एक खास पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया। शो में सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं। इसी दौरान अमिताभ बच्चन ने कपूर परिवार से जुड़े अपने रिश्ते के बारे में बताया। शो के मेकर्स ने इसका एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन दर्शकों को बताते हैं कि उनका सैफ अली खान के साथ रिश्ता कपूर परिवार के जरिए जुड़ता है।

अमिताभ ने बताया, "बहुत लोग नहीं जानते ये हमारे रिश्ते में हैं। राज कपूर जी की बेटी ऋतु जी के बेटे निखिल का ब्याह मेरी बेटी से हुआ।" इसके बाद बिग बी ने करीना कपूर खान का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में पूछा कि इस रिश्ते के बाद उन्हें करीना को किस रिश्ते से बुलाना चाहिए और करीना उन्हें क्या कहेंगी। अमिताभ बच्चन ने मजाक में सैफ से पूछा, "तो अब मैं जानना चाहता हूं कि ये करीना को मैं कैसे बुलाऊं? करीना मुझे क्या बुलाएंगी?"

बिग बी का सवाल सुनकर सैफ अली खान हंस पड़े और तुरंत मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, "Thank God, that's not a question!" सैफ के इस जवाब पर अमिताभ और वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे। अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान इससे पहले भी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों कलाकारों ने 'एकलव्य: द रॉयल गार्ड' (2007) और 'आरक्षण' (2011) में साथ काम किया है।

वहीं, सैफ अली खान और अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है और करीब 18 साल बाद अक्षय और सैफ की स्क्रीन पर वापसी होगी।  फिल्म के ट्रेलर में एक खतरनाक साइकोपैथ और दृष्टिबाधित व्यक्ति के बीच चूहे-बिल्ली के खेल जैसी कहानी देखने को मिलती है।

'कौन बनेगा करोड़पति' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होता है। यह शो ब्रिटिश क्विज शो 'Who Wants to Be a Millionaire?' के भारतीय संस्करण के तौर पर शुरू हुआ था। KBC अमिताभ बच्चन का पहला टीवी शो भी था, जिसने उनके करियर को एक नई दिशा दी। समय के साथ यह सिर्फ एक क्विज शो नहीं रहा, बल्कि कंटेस्टेंट्स की भावुक कहानियों और अमिताभ बच्चन के मशहूर डायलॉग 'लॉक किया जाए' के कारण दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुका है।