Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में नौ प्रतिशत की गिरावट

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में सोमवार को नौ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसकी इलेक्ट्रिक स्कूटरों की सर्विस क्वालिटी संबंधी समस्याओं और सोशल मीडिया पर इसके सीईओ के बीच विवाद की खबरें सामने आईं हैं। लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ कंपनी का शेयर एनएसई पर 9.14 प्रतिशत गिरकर 90 रुपये प्रति शेयर पर आ गया।

बीएसई पर ये 8.93 प्रतिशत गिरकर 90.20 रुपये प्रति शेयर पर आ गया। बाद में ये एनएसई 9.59 प्रतिशत गिरकर 89.55 रुपये और बीएसई पर 9.43 प्रतिशत गिरकर 89.71 रुपये के दिन के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक गिरावट की दो वजहें हो सकती हैं, पहला दूसरे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर से बढ़ता मुकाबला जिसकी वजह से बिक्री में कमी आई है, जिससे इन्वेस्टरों की चिंता बढ़ी है।

दूसरा, सर्विस नेटवर्क संबंधी समस्याओं की वजह से ग्राहकों की निगेटिव प्रतिक्रिया की रिपोर्ट है, जिससे शेयर की कीमतों पर और ज्यादा असर पड़ा है।