ओडिशा के संबलपुर में गुरुवार को चल रहे सीवेज के काम के दौरान 20 फुट गहरा गड्ढा धंसने से दो मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। मजदूर पूरी तरह से जमीन में नहीं दबे थे, इसलिए उन्हें स्थानीय लोगों और फायर डिपार्टमेंट की रेस्क्यू टीम ने बचा लिया। दोनों मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
संबलपुर के एसपी मुकेश भामू ने कहा, "दोनों मजदूरों को ट्रेनिंग मिली हुई थी और उनके पास जूते और हेलमेट जैसे सेफ्टी इक्विपमेंट थे। उन्हें अब अस्पताल ले जाया गया है और वे खतरे से बाहर हैं।" जिला प्रशासन उनके सभी मेडिकल खर्च उठाएगा। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी संबलपुर में सीवर के गड्ढे के धंसने से घायल हुए मजदूरों से मिलने अस्पताल गए।
ओडिशा: संबलपुर में सीवर के गड्ढे के ढहने से दो मजदूर घायल
You may also like
दिवाली पर दिल्ली में आग की 214 घटनाएं, AIIMS में 42 लोग झुलसे, 11 की हालत गंभीर.
‘वोट सनातन का चाहिए, समर्थन तुष्टीकरण का करेंगे’, ब्रजेश पाठक का सपा पर तीखा हमला.
दिल्ली रेलवे यार्ड में 1286 किलो संदिग्ध मांस जब्त, हैदराबाद से ट्रेन के जरिए पहुंचा था माल.
दिवाली पर पटाखों से आंखों को भारी नुकसान, हैदराबाद में 10 लोग भर्ती, 8 की होगी सर्जरी.