Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

ONGC का ब्रिटेन की ऊर्जा कंपनी BP से करार, ‘स्ट्रैटिग्राफिक’ कुओं के जरिए करेंगे तेल-गैस भंडार की खोज

Delhi: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी ने ‘स्ट्रैटिग्राफिक’ कुओं की खुदाई के लिए ब्रिटेन की ऊर्जा कंपनी बीपी के साथ एक रणनीतिक समझौता किया है। स्ट्रैटिग्राफिक कुएं मुख्य रूप से जमीन की भीतरी परतों की जानकारी जुटाने के लिए खोदे जाते हैं ताकि वहां पर पेट्रोलियम एवं गैस भंडार मौजद होने की संभावना को परखा जा सके।

ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने एक बयान में कहा कि बीपी के साथ हुई इस साझेदारी के तहत अंडमान, महानदी, सौराष्ट्र और बंगाल जैसे अपतटीय बेसिन क्षेत्रों में इन खास कुओं की खुदाई की जाएगी। 

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की उपस्थिति में ‘ऊर्जा वार्ता 2025’ कार्यक्रम के दौरान इस आशय के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन ने कहा कि स्ट्रैटिग्राफिक कुओं की खुदाई की यह पहली पहल है। 

उन्होंने बताया कि ओएनजीसी इस परियोजना में निवेश करेगी जबकि बीपी डिजाइन, स्थान के चयन और भू-वैज्ञानिक विश्लेषण जैसी विशेषज्ञता देगी। बीपी इंडिया के प्रमुख कार्तिकेय दुबे ने कहा कि गहरे समुद्री क्षेत्र में तेल और गैस की खोज के लिए यह सहयोग नई संभावनाएं खोल सकता है।