Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

झारखण्ड में 4919 कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन इन दिन से

झारखण्ड कॉन्स्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ने जिला स्तरीय आरक्षी सम्वर्ग अंतर्गत आरक्षी (Constbale) की रिक्तियों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली झारखण्ड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा - 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 

आयोग द्वारा बुधवार, 20 दिसंबर 2023 को जारी अधिसूचना के अनुसार रांची, खूंटी, समिडेगा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, गिरीडीह, बोकारो, धनबाद, पलामू, लातेहार, दुमका, जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज व अन्य जिलों में कुल 4919 कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती की जानी है।

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विज्ञापित कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, jssc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।