Breaking News

मुझे झूठे केस में फंसाया गया- शराब घोटाला मामले में बोले केजरीवाल     |   पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन से होगी अराघची की मीटिंग, जंग की स्थिति पर हो सकती है चर्चा     |   ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात     |   UP: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव आज 12 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

बर्फबारी, शीतलहर और बारिश की चपेट में उत्तर भारत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और ताजी बर्फबारी ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। भारत और दुनिया भर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी के बाद मनमोहक नजारें देखने को मिल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुई भारी बर्फबारी से माल रोड और रिज जैसे प्रमुख इलाके सफेद बर्फ की चादर में ढके दिखाई दिए। हालांकि, ठंड और फिसलन भरी सड़कें पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा रही हैं, जिससे गाड़ियां फंस रही हैं और सुरक्षा जोखिम भी बढ़ गया है। भारी बर्फबारी और सुरक्षा चेतावनी के बावजूद, रविवार को पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

पहाड़ी शहर मनाली में भारी बर्फबारी के कारण कई प्रमुख सड़कें बाधित हो गई हैं। इसके चलते स्थानीय लोग और पर्यटक फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर स्थिति को संभालने के लिए कदम उठाए हैं। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में रविवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई जिससे तापमान शून्य से नीचे चला गया।

खराब मौसम के बावजूद श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने-जाने वाली उड़ानों का संचालन खराब मौसम से प्रभावित नहीं हुआ। अनंतनाग जिले में भी सुबह से ही हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई। तापमान हिमांक बिंदु से नीचे चला गया है, जिससे क्षेत्र में भीषण शीत लहर और ठंड का प्रकोप बना हुआ है। श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को लगातार तीसरे दिन बंद रहा क्योंकि श्रीनगर सहित कश्मीर के कुछ हिस्सों में ताजा बर्फबारी हुई।
शुक्रवार को भारी बर्फबारी के कारण सड़क बंद होने के बाद से 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए थे।