Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, 107 सड़कें बंद, 10 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कई जगहों पर सड़कें बंद होने से यातायात भी प्रभावित हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक 206 मिमी बारिश ऊधमसिंह नगर जिले में दर्ज की गई। लगातार बारिश के चलते राज्यभर में 107 सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे कई क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग ने ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। खराब मौसम और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए राज्य के 10 जिलों में कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों व नदी-नालों के आसपास जाने से बचें। राहत और बचाव दलों को भी सतर्क रखा गया है।