Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

नोएडा हवाई अड्डा का उद्घाटन जनवरी 2026 में होगा: CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेवर में नोएडा हवाई अड्डा का उद्घाटन जनवरी 2026 में होगा और ये राज्य का पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री ने कहा, 2017 के बाद राज्य में खासकर जेवर एयरपोर्ट समेत विमानन और परिवहन बुनियादी ढांचे के तेजी से विस्तार पर जोर दिया गया।

"2017 से पहले, उत्तर प्रदेश में बहुत कम हवाई आड्डा थे। उनमें से दो चालू थे, जबकि बाकी दो आंशिक रूप से काम कर रहे थे। आदित्यनाथ ने सदन में कहा, "आज 16 हवाई अड्डे चालू हैं। इनमें से चार अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं और पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जो भारत का सबसे बड़ा होगा, अगले महीने जेवर में चालू हो जाएगा। ये उत्तर प्रदेश की रफ्तार है।"

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में राज्य में एक्सप्रेसवे, रेल और शहरी परिवहन संपर्क में भी काफी इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि देश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क में अब उत्तर प्रदेश का बड़ा हिस्सा है, साथ ही यहां बड़े रेल रूट, बढ़ती मेट्रो सेवाएं और बेहतर अंतर-राज्यीय सड़क संपर्क भी है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर इलाके में सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित किया जा रहा है। ये एक हरित-क्षेत्र परियोजना है। ये परियोजना लगभग 1,300 हेक्टेयर में फैली हुई है। इसके पहले फेज का संचालन पहले में सितंबर 2024 में शुरू होने वाला था, लेकिन समय सीमा कई बार टल चुकी है।