Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

निर्मला सीतारमण आज लगातार 7वीं बार पेश करेंगी बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे मोदी 3.0 का पहला केंद्रीय बजट पेश करेंगी। ये बजट 2047 तक विकसित भारत की रूपरेखा तैयार करेगा। 

वित्त मंत्री का ये लगातार 7वां बजट है। इस बार बजट में महिला, युवा और किसानों पर फोकस किया जा सकता है। मिडिल क्लास को भी टैक्स में राहत मिल सकती है। 

वित्त मंत्री सीतारमण ने संकेत दिया है कि वह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए कदमों की घोषणा करेंगी, जो देश के विकास इंजन का एक हिस्सा हैं। एमएसएमई को राहत मिलने से रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण में खास तौर पर वृद्धि की गुंजाइश है।

बजट पेश होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "यह बजट अमृत काल का महत्वपूर्ण बजट है। हमारे पास जो पांच साल हैं, यह बजट उस यात्रा की दिशा तय करेगा और साथ ही 2047 में विकसित भारत के सपने को पूरा करने की नींव रखेगा।