Breaking News

ईरान के साथ 'बड़ी डील' करीब, कल खत्म हो रहा सीजफायर नहीं बढ़ेगा: डोनाल्ड ट्रंप     |   केरल: त्रिशूर के पटाखा गोदाम में आग, अब तक 8 लोगों की मौत     |   MP: 27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र, 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर चर्चा     |   अमेरिका और ईरान ने संकेत दिया कि वे सीजफायर वार्ता के लिए पाकिस्तान जाएंगे     |   ईरान का कोई डेलिगेशन बातचीत के लिए अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंचा     |  

दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली में सोमवार सुबह एक बार फिर स्कूलों को बम धमकी की कॉल मिलने से हड़कंप मच गया. राजधानी के अलग‑अलग इलाकों में स्थित नौ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई.  धमकी मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं. जिन स्कूलों को धमकी कॉल आई, उनमें लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल (दिल्ली कैंट), केम्ब्रिज स्कूल (श्री निवासपुरी), वेदव्यास इंटरनेशनल/वेदांत/वेयकेटेश्वर स्कूल (रोहिणी), केम्ब्रिज स्कूल (NFC), द इंडियन स्कूल (सादिक नगर), सीएम श्री स्कूल (रोहिणी), डीटीए स्कूल (INA) और बाल भारती स्कूल (रोहिणी). एयर फ़ोर्स स्कूल, लोधी रोड और सुब्रतो पार्क, केआर मंगलम स्कूल और इंडियन स्कूल शामिल है. सभी स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और प्रशासन ने अभिभावकों को तुरंत सूचित किया है.

धमकी भरे ईमेल में कहा गया है कि दिल्ली बनेगा खालिस्तान, अफजल गुरु की याद में, 1:11 pm पर धमाका होगा, 13 फरवरी को 1:11 pm पर  संसद में ब्लास्ट होगा. पंजाब है खालिस्तान. खालिस्तान नेशनल आर्मी. दिल्ली पुलिस ने कहा कि अब तक की सभी कॉल्स संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं, लेकिन हर इनपुट को प्रोटोकॉल के मुताबिक वेरिफाई किया जा रहा है. बीते महीनों में राजधानी के स्कूलों को फर्जी धमकी कॉल्स की कई घटनाएं मिल चुकी हैं, जिनमें से अधिकांश विदेश से भेजे गए ईमेल या इंटरनेट कॉल्स के जरिए किए गए थे.