गाजियाबाद के लोनी रेलवे स्टेशन पर आज केंद्रीय भारतीय रेल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स–सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव का भव्य स्वागत किया गया। स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता एवं अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली–शाहदरा–शामली रूट पर चलने वाली नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों का सफर किया। सफर की दौरान ट्रेन लोनी रेलवे स्टेशन पर रुकी। इन नई ट्रेनों के शुरू होने से दिल्ली NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को और अधिक सुगम व तेज यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद सतपाल मलिक और लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने नई रेल सेवाओं को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।