Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

Odisha: KIIT में नेपाली छात्रा की मौत, नेपाली विदेश मंत्रालय ने की जांच की मांग

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को भुवनेश्वर के एक प्रौद्योगिकी संस्थान में नेपाली छात्रा की हुई मौत की जांच के लिए कूटनीतिक पहल शुरू की। नेपाली छात्रा एक दिन पहले अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी हुई पाई गई थी। पुलिस ने बताया कि नेपाल की 18 साल की बी.टेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा का शव गुरुवार शाम को कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) के छात्रावास के कमरे से बरामद किया गया।

भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीणा ने कहा, "कल इवनिंग में एक इंफॉर्मेशन आया था एक बॉडी हैंगिंग अवस्था में किट यूनिवर्सिटी से इंफॉर्मेंशन आया था कि एक रूम में, उन्हें पता चला था तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस वहां गई थी और तुरंत बॉडी को हैंगिंग अवस्था में थी, उसे नीचे किया गया और हो सकता था कि लाइफ हो बॉडी में और लड़की बची हो तो उसे फौरन उसको लोकल हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट के लिए लेकर गए तो वहां पर पहुंचने पर पता चला कि उसकी मृत्यु हो चुकी है तो उसकी बॉडी को एम्स में पोस्टमार्टम के लिए शफ्ट किया गया। अभी उसके पैरेंट्स नेपाल से हैं, नेपाल से आ रहे हैं, रास्ते में हैं तो वो जब आ जाएंगे तो उनके सामने पोस्टमार्टम किया जाएगा। शुरूआती जांच में पता चला है कि लड़की नेपाल से है और कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में पहली साल की छात्रा थी।"

ये घटना उसी संस्थान में एक दूसरी नेपाली छात्रा प्रकृति लामसाल की 16 फरवरी को आत्महत्या के बमुश्किल ढाई महीने बाद हुई है। नेपाल के विदेश मंत्री आरज़ू राणा देउबा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "भारत के ओडिशा में कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली नेपाली छात्रा प्रिसा साह की अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाए जाने की घटना ने हमें बहुत दुखी कर दिया है। मैं प्रिसा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और इस दुखद घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"

उन्होंने कहा, "घटना के तुरंत बाद विदेश मंत्रालय ने भारत सरकार, ओडिशा सरकार और दिल्ली में नेपाल के दूतावास के उच्च पदस्थ अधिकारियों के जरिए घटना की जांच के लिए कूटनीतिक पहल शुरू की।" भारत में नेपाल के राजदूत शंकर पी. शर्मा ने कहा कि अधिकारी जांच के लिए विदेश मंत्रालय, ओडिशा सरकार, पुलिस और विश्वविद्यालय के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।