Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

जमीन विवाद को लेकर पति पत्नी पर पड़ोसी ने चलाई गोली

बिहार के मोतिहारी जिले में जमीन विवाद को लेकर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है जहां पड़ोसी ने पति-पत्नी पर गोली चला दी। दोनों पक्षों के बीच उनके घरों को जोड़ने वाली सड़क के एक हिस्से को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।

हंलाकि घटना से एक दिन पहले दोनों पक्ष 5.5 फीट सड़क लेने के फैसले पर पहुंचे थे लेकिन जब काम शुरू हुआ तो पड़ोसी ने इसे रोकने की कोशिश की, जिससे दोनों परिवारों के बीच बहस हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में पड़ोसी को दूसरे की पत्नी पर तीन गोलियां चलाते देखा जा सकता है। पति पत्नी दोनों अब सुरक्षित हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही आरोपित के घर से हथियार समेत कुछ गोलियां भी बरामद की गई है।