Breaking News

ईरान युद्ध, देश में LPG-तेल संकट पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का संबोधन     |   इजरायल ने एक और ईरानी न्यूक्लियर वेपन कैपेबिलिटी डेवलप साइट पर हमला किया     |   'हमारे साथ असम के लोग हैं', पंचायत आजतक में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा     |   इजरायली एयर फोर्स ने ईरान में एक साथ कई जगहों पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए     |   जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से एनर्जी सिक्योरिटी और शिपिंग पर 3 बार बात की: MEA     |  

Neena Gupta Pregnant: क्या प्रेग्नन्ट है नीना गुप्ता? लुक से मची हलचल!

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल  एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुई थीं, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से फैल गईं. सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने यह अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि क्या 60 से ज्यादा उम्र में नीना गुप्ता प्रेग्नेंट हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने खुद इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी हैं.  

 बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 4 मार्च 2026 को हैदराबाद के ताज कृष्णा में आयोजित इस इवेंट में नीना अपने पति विवेक मेहरा के साथ पहुंचीं और अपनी बेटी मसाबा गुप्ता की डिज़ाइन की हुई आइवरी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. लेकिन उनकी इस प्यारी पोस्ट से ज्यादा, नेटिज़न्स की नजर उनकी साड़ी की ड्रेप पर पड़ी, जहां साड़ी पकड़ते हुए उनका पेट ढका हुआ दिख रहा था और एक नोटिसेबल बंप साफ नजर आ रहा था. कई यूजर्स ने तुरंत अंदाजा लगाया कि क्या 66 साल की उम्र में नीना प्रेग्नेंट हैं और बेबी बंप को सहला रही हैं, जिससे सोशल मीडिया पर 'बधाई हो' जैसे जोक्स और शॉक वाली कमेंट्स की बाढ़ आ गई.

नीना गुप्ता के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “भाई, क्या ये प्रेग्नेंट हैं?” वहीं दूसरे ने भी सवाल किया कि वह प्रेग्नेंट जैसी क्यों लग रही हैं. कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि उनका बेबी बंप नजर आ रहा है. हालांकि कई फैंस ने एक्ट्रेस का समर्थन करते हुए कहा कि बढ़ती उम्र की वजह से उनका पेट ऐसा दिख रहा होगा. 

हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर चर्चा में आईं दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ तौर पर इन अटकलों को खारिज करते हुए अपनी हिट फिल्म 'बधाई हो' का मजाकिया अंदाज में जिक्र किया. नीना गुप्ता ने कहा, "यही चाहिए मुझे, रियल लाइफ बधाई हो... लेकिन बधाई हो जैसी कोई बात नहीं है. मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं." उन्होंने इस गलतफहमी का कारण बताते हुए कहा कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वेडिंग रिसेप्शन के दौरान उनकी साड़ी का कपड़ा थोड़ा मोटा था, जिसके कारण वह मोटी दिख रही थीं. दिलचस्प बात यह रही कि अभिनेत्री ने इस पूरे मामले को बुरा मानने के बजाय हल्के में लिया. 

उन्होंने अपने बयान में आगे कहा, "लेकिन मुझे कहना होगा कि इस उम्र में मेरी प्रेग्नेंसी को लेकर हो रही ये सारी अटकलें मुझे बहुत अच्छी लग रही हैं. इससे पता चलता है कि हम एक देश के रूप में विकसित हो रहे हैं," जिससे यह संकेत मिलता है कि वह समाज में बदलते नजरिए और उम्र को लेकर खुली सोच को सकारात्मक रूप से देखती हैं.