Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Maharashtra: 79 साल की उम्र में पूर्व नौसैनिक ने पास की 12वीं, गढ़ी कामयाबी की मिसाल

महाराष्ट्र में नैगांव के रहने वाले गोरखनाथ मोरे पूर्व नौसैनिक हैं। उनकी उम्र 79 साल है। इस उम्र में उन्होंने काबिल-ए-तारीफ काम किया है। मोरे ने 12वीं की परीक्षा पास कर ली है। गोरखनाथ मोरे फिलहाल एक कंपनी के लीगल विभाग में काम कर रहे हैं। उन्हें अपने सहकर्मियों से पुराना सपना पूरा करने और वकील बनने की प्रेरणा मिली। इस दिशा में 12वीं पास करना पहला कदम है।

मोरे को हर कदम पर परिवार का साथ मिला। परिवार की मदद की बदौलत उन्होंने काम के साथ-साथ पढ़ाई भी की। परीक्षा के नतीजे आने पर परिवार की खुशी का ठिकाना न था। गोरखनाथ ने बताया कि उन्हें ना सिर्फ परिवार ने, बल्कि कंपनी और सहकर्मियों ने भी पूरा सहयोग दिया और उनकी कामयाबी का जश्न मनाया। 

गोरखनाथ ने पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी पुरानी मान्यताओं को तोड़ है और साबित कर दिखाया है कि कामयाबी के रास्ते उम्र रोड़ा नहीं बनती।