Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

भद्रवाह में नाग बैसाखी की धूम, 12 हजार फीट ऊंचे सुबार नाग मंदिर में उमड़े हजारों श्रद्धालु

जम्मू कश्मीर के भद्रवाह में प्राचीन सुबार नाग मंदिर तक पहुंचने के लिए कठिन चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। सोमवार को हजारों श्रद्धालु खड़ी ढलानों और दुर्गम इलाकों को पार करते हुए इस मंदिर में पहुंचे। मौका था सदियों पुराने नाग बैसाखी के अनुष्ठानों का। ये लंबी और कठोर सर्दियों के बाद वसंत के आगमन का प्रतीक है। मंदिर करीब 12,000 फीट की ऊंचाई पर है। इसे पांच महीने सर्दियों के बाद बैसाखी से एक दिन पहले, नाग बैसाखी की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है। माना जाता है कि यहां देश की पहली बैसाखी होती है। ऐतिहासिक मंदिर में ये त्योहार मंगलवार को होने वाले त्योहारों से पहले मनाया गया।