Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में बढ़ी NSA अजित डोभाल की ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल की ताकत बढ़ गई है. केंद्र सरकार ने उनकी मदद के लिए 2 दिग्गज अधिकारियों को तैनात किया है. डोभाल की टीम में शामिल किए गए ये दोनों अफसर खुफिया मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं. इन दोनों अफसरों का संबंध लंबे समय तक इंटेलिजेंस ब्यूरो और रॉ (Research and Analysis Wing, RAW) से रहा है.