Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

NBCC को दरभंगा में एम्स बनाने के लिए 1,261 करोड़ रुपये का ठेका मिला

सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीसीसी की इकाई एचएससीसी को बिहार के दरभंगा में एम्स अस्पताल के निर्माण का 1,261 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। एनबीसीसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, 

उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी एचएससीसी (इंडिया) लिमिटेड को हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से दरभंगा एम्स की स्थापना का ठेका मिला है। 

कंपनी सूचना के अनुसार, ठेके का कुल मूल्य 1,261 करोड़ रुपये है। एनबीसीसी मुख्य रूप से परियोजना प्रबंधन परामर्श (पीएमसी) और रियल एस्टेट कारोबार में है।