Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

बड़े भाई की कुल्हाड़ी से की हत्या, दफनाई लाश, 9 दिन तक खोजने का करता रहा नाटक

झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अविवाहित बड़े भाई के हिस्से की जायदाद हड़पने का मंसूबा मन में पाले छोटे भाई ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। दोनों भाइयों में गाली गलौज और झगड़े के बीच छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को घर में दफना दिया और बाद में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने मे दर्ज भी करा दी। 

पुलिस इस मामले में लगातार गुमशुदा की तलाश कर रही थी। हत्यारा अपनी पत्नी और मां को भी गुमराह करता रहा। लेकिन आरोपी के मामा को उसपर शक हो गया और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मामा ने पुलिस को बताया कि प्रॉपर्टी विवाद में छोटे भांजे ने ही बड़े भांजे की शायद हत्या कर दी हो। 

इसके बाद पुलिस ने मृतक के लोकेशन की जानकारी जांची तो पता चला कि मृतक का फोन घर पर ही घटना वाले दिन बंद हो गया था। पुलिस ने जब सख्ती से आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस द्वारा घर के अंदर दफनाए गए मृतक के शव को खुदाई कर बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की उम्र करीब 36 वर्ष थी। वह BBA पास था और नौकरी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। मृतक पिछले 9-10 फरवरी से लापता था। प्रेम नगर थाना पुलिस ने मामा की तहरीर पर आरोपी छोटे भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।