Breaking News

सिक्कम: नेशनल हाईवे 10 पर सिंगतम-रंगपो के बीच भूस्खलन, गंगटोक जाने वाली सड़क बंद     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पेंशन लाभार्थियों के खातों में ₹1,423.94 करोड़ भेजे     |   UP: ‘लंबे समय तक अयोध्या को नजरअंदाज किया गया’, बोले सीएम योगी आदित्यनाथ     |   इंग्लैंड से हार के बाद BCCI खिलाड़ियों-कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा     |   दिल की बीमारियों के बाद कैंसर बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी: WHO     |  

पति संग तलाक की अफवाहों पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, मीडिया से की निजता की अपील

अभिनेत्री मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार के साथ अपने रिश्ते में अनबन और अलगाव की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर उनके तलाक और रिश्ते में परेशानी की अफवाहें सामने आने के एक दिन बाद मौनी ने लोगों और मीडिया से निजता का सम्मान करने की अपील की। मौनी रॉय ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “मीडिया से विनम्र अनुरोध है कि झूठी खबरें प्रकाशित न करें और हमें थोड़ी निजता और समय दें।”

मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने जनवरी 2022 में गोवा में शादी की थी। दोनों ने बंगाली और दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों अक्सर अपनी छुट्टियों, त्योहारों और खास पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहे हैं। मौनी रॉय टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने ‘कस्तूरी’, ‘देवों के देव...महादेव’ और ‘नागिन’ जैसे चर्चित धारावाहिकों में काम किया है। इसके अलावा वह ‘नच बलिए 6’, ‘झलक दिखला जा 7’ और ‘जरा नचके दिखा’ जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्मों की बात करें तो मौनी ने ‘गोल्ड’, ‘मेड इन चाइना’ और ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। हाल ही में वह ‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ की मेजबानी करती दिखाई दी थीं।