Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

पति की दूसरी शादी के शक में मां ने बच्चों संग खाया जहर, महिला व बेटी की मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति के साथ न ले जाने और दूसरी शादी का शक होने पर एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में महिला और उसकी एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

परसौना गांव निवासी धर्मेंद्र धईकार शिकोहाबाद में काम करता है। उसकी पत्नी कुसुम अपने तीन बच्चों—12 वर्षीय मधु, 10 वर्षीय राधिका और 8 वर्षीय सत्या—के साथ मायके शीतलगढ़ (संतनगर क्षेत्र) में रह रही थी। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र चार दिन पहले गांव आया था, लेकिन वह कुसुम को अपने साथ नहीं ले गया। कुसुम को शक था कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है, जिसके कारण वह उसे अपने साथ नहीं रख रहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

परिजनों के मुताबिक, 12 जुलाई को दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था कि धर्मेंद्र सोमवार को कुसुम को विदा कराकर अपने साथ ले जाएगा। लेकिन वह बिना कुसुम को साथ लिए ही लौट गया। इससे आहत होकर कुसुम सोमवार रात अपने ससुराल पहुंची और कथित तौर पर तीनों बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया।

सभी की हालत बिगड़ने पर उन्हें मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान कुसुम और उसकी 10 वर्षीय बेटी राधिका की मौत हो गई, जबकि मधु और सत्या का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।