Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सल मुक्त होने वाला है, छत्तीसगढ़ एनकाउंटर पर बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ में सीपीआई (माओवादी) के 22 सदस्यों को मार गिराकर देश को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। शाह ने ये भी कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्मम रुख अपनाते हुए आगे बढ़ रही है और उन चरमपंथियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है जो तमाम सुविधाएं दिए जाने के बावजूद आत्मसमर्पण नहीं कर रहे हैं।

अमित शाह ने कहा, "आज हमारे जवानों ने 'नक्सल मुक्त भारत अभियान' की दिशा में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए दो अलग-अलग ऑपरेशनों में 22 नक्सली मारे गए।"

शाह ने एक्स पर लिखा, "मोदी सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्मम रुख अपनाते हुए आगे बढ़ रही है और उन नक्सलियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है जो आत्मसमर्पण से लेकर समावेश तक की तमाम सुविधाएं दिए जाने के बावजूद आत्मसमर्पण नहीं कर रहे हैं। अगले साल 31 मार्च तक देश नक्सल मुक्त हो जाएगा।"

छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के 22 सदस्य मारे गए। बीजापुर जिले में 18 नक्सली मारे गए, जबकि कांकेर क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की संयुक्त टीम ने चार माओवादियों को मार गिराया।