Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

चुनाव नतीजों के बाद सीटों की संख्या पर आया मोदी का पहला बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इससे पहले अपने आखिरी कैबिनेट की बैठक में चुनावी नतीजों पर पीएम मोदी ने कहा कि हार जीत राजनीति का हिस्सा है. नंबर गेम चलता रहता है. पीएम मोदी ने मंत्री परिषद के सहयोगियों से ये भी कहा कि हमने दस साल अच्छा काम किया आगे भी करेंगे. पीएम ने कहा कि हम सत्ता, संगठन, हर जगह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे हैं और आगे भी उतरेंगे. आप सभी ने अच्छे से काम किया बहुत मेहनत की. इस दौरान पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए सभी का मनोबल बढ़ाया और सबको धन्यवाद कहा.