Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का बड़ा बयान: JJM घोटाले में कांग्रेस का चेहरा बेनकाब, दोषी नहीं बचेंगे

जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने इस मामले में बड़ा बयान देते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में हुए कथित घोटाले ने कांग्रेस का असली चेहरा बेनकाब कर दिया है।
बेढ़म ने कहा कि इस मामले में पहले ही एक मंत्री जेल जा चुके हैं और आने वाले समय में अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जांच एजेंसियां लगातार सबूत इकट्ठा कर रही हैं और जो भी व्यक्ति इस घोटाले में शामिल पाया जाएगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजना में भी भ्रष्टाचार किया गया, जो सीधे तौर पर आम जनता और ग्रामीण क्षेत्रों के हितों के साथ खिलवाड़ है।

बेढ़म ने भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि चाहे कितना भी बड़ा नाम क्यों न हो, कानून अपना काम करेगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। ऐसे में इस योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।