Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

मेघालय खदान विस्फोट: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 18, दो लोग गिरफ्तार

मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के सुदूर थांगस्कू क्षेत्र में एक अवैध खदान से शुक्रवार को एक और शव बरामद किया गया। इससे गुरुवार को हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। घटनास्थल पर बचाव अभियान फिलहाल जारी है। इस काम में मदद के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की दो टीमें, विशेष बचाव दल की एक टीम और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की तीन टीमें तैनात की गई हैं। अवैध खदान में कई और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

मेघालय सरकार के मंत्री बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं। सरकार के मुताबिक, विस्फोट के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है। मेघालय उच्च न्यायालय ने इस घटना से संबंधित मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लेते हुए पूर्वी जयंतिया हिल्स के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को अवैध खनन में शामिल खदान मालिकों और संचालकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। इस हादसे ने राज्य में अवैध कोयला खनन के मुद्दे को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।