Breaking News

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका ने मिनटमैन III इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल का परीक्षण किया     |   ईरान की राजधानी तेहरान के बीचो-बीच रिहायशी इमारतों पर हमला, जबरदस्त बमबारी हुई     |   कांग्रेस ने लोकसभा सांसदों के लिए 9-10 मार्च के लिए व्हिप जारी किया     |   पश्चिमी ईरान की इलम सिटी और कोम शहर के तीन इलाकों में हवाई हमले हुए     |   कतर ने बहरीन में कतर नौसैनिकों वाली इमारतों पर ईरान के हमले की निंदा की     |  

Rajasthan: बीकानेर के गिरधर व्यास की 38 फीट लंबी मूंछें, सैलानियों के आकर्षण का केंद्र

राजस्थान के बीकानेर में कई लोग अजीबोगरीब वेशभूषा की वजह से सैलानियों का ध्यान आकर्षित करते हैं। इन्हीं में एक हैं गिरधर व्यास। उनकी पहचान हैं 38 फीट लंबी मूछें। 'भारत के मूंछ शिरोमणि' के नाम से मशहूर गिरधर व्यास बताते हैं कि उन्होंने 1985 से मूछें बढ़ानी शुरू कीं। अब दोनों ओर मूंछों की लंबाई 19 फीट हो चुकी है।

व्यास ने बताया कि किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाने से पहले वे खास कर अपनी मूछों को सावधानी से तैयार करते हैं। मसलन, ऊंट महोत्सव, जो सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय है। व्यास ने बताया कि उन्हें कर्णा भील से मूंछ बढ़ाने की प्रेरणा मिली। वे एक डाकू थे। लंबी मूछों की वजह से कभी उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शुमार था।

राजस्थान पर्यटन विभाग ने टूरिज्म को बढ़ावा देने में मदद के लिए व्यास की तारीफ की है। विभाग का कहना है कि उनकी अनोखी मूंछें देसी-विदेशी दोनों सैलानियों के आकर्षण का केंद्र हैं। मूंछों के लिए व्यास के लगाव ने उन्हें न सिर्फ बीकानेर का हीरो बनाया है, बल्कि राजस्थान की समृद्ध विरासत को भी मजबूती दी है।