Breaking News

‘24 मार्च को होंगे पार्लियामेंट के लिए चुनाव’, डेनमार्क के प्रधानमंत्री का ऐलान     |   IND vs ZIM T20 WC: चेन्नई में ज‍िम्बाब्वे ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी     |   महाराष्ट्र: सुनेत्रा अजित पवार को सर्वसम्मति से NCP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया     |   भारत और इजरायल के बीच शिक्षा और AI से जुड़े समझौते हुए     |   पीएम मोदी का इजरायल दौरा: भारत और इजरायल के बीच कई समझौते हुए     |  

कनाडा के स्कूल में भीषण गोलीबारी, 10 लोगों की मौत; कई गंभीर रूप से घायल

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में मंगलवार को एक स्कूल में हुई ओपन फायरिंग की घटना ने हर किसी को सन्न कर दिया. घटना में हमलावर समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना में कई अन्य लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह घटना टंबलर रिज नामक इलाके के एक हाई स्कूल में हुई.

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के मुताबिक स्कूल के अंदर 6 लोग मृत पाए गए. एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. संदिग्ध हमलावर भी मौके पर मृत मिला. पुलिस ने बताया कि उसकी मौत खुद ही चलाई गई गोली से हुई लगती है. इसके अलावा पुलिस को एक घर में भी दो शव मिले हैं. अधिकारियों का मानना है कि यह घर इस गोलीबारी की घटना से जुड़ा हो सकता है. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल भेज दिया गया है.

एमएलए लैरी न्यूफेल्ड ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है. एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा – ‘टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई दुखद और बहुत परेशान करने वाली घटना के बाद मैं टंबलर रिज की स्थिति पर करीब से नजर रख रहा हूं.’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने कन्फर्म किया है कि कई लोग मारे गए हैं. उन्होंने आगे बताया कि एक्टिव शूटर अलर्ट हटा लिया गया है, लेकिन जांच जारी है. न्यूफेल्ड ने आगे कहा की वो फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स, स्कूल स्टाफ और लोकल अधिकारियों को इस बहुत मुश्किल हालात में उनके तेज और प्रोफेशनल रिस्पॉन्स के लिए धन्यवाद देते हैं. वे आगे लिखते हैं – ‘मेरी दुआएं स्टूडेंट्स, परिवारों, टीचर्स और पूरी टम्बलर रिज कम्युनिटी के साथ हैं. यह एक छोटा और आपस में जुड़ा हुआ शहर है, जहां इस तरह की घटना का असर हर कोई महसूस करता है.’

उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों पर असर पड़ा है, उनके सम्मान में यह जरूरी है कि हम पुलिस को अपनी जांच पूरी करने और डिटेल्स कन्फर्म करने के लिए जरूरी समय दें. जैसे ही वेरिफाइड जानकारी मिलेगी उसे तुरंत शेयर किया जाएगा. एमएलए ने यह भी कहा कि अगर घटना के बाद किसी को मानसिक या भावनात्मक कठिनाई महसूस हो रही है तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं. इस बीच पुलिस ने कहा है कि गोलीबारी के कारणों की जांच अभी चल रही है। संदिग्ध के बारे में फिलहाल कोई अतिरिक्त जानकारी जारी नहीं की गई है.