Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

मारुति को सीमा शुल्क प्राधिकरण से 3.8 करोड़ रुपये का कारण बताओ नोटिस मिला

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) को सीमा शुल्क प्राधिकरण से 3.8 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्यूटी में अंतर के भुगतान की मांग करते हुए कारण बताओ नोटिस मिला है। 

मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी को मुंबई के सीमा शुल्क (आयात) आयुक्त कार्यालय से कारण बताओ नोटिस मिला है। 

कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘‘इस कारण बताओ नोटिस में प्राधिकरण ने कंपनी से कुछ श्रेणी के सामान के आयात पर सीमा शुल्क छूट का दावा करने का कारण बताने और लागू ब्याज और जुर्माने के साथ 3,81,37,748 रुपये की ड्यूटी में अंतर का भुगतान करने को कहा है।’’  कंपनी ने कहा कि इस नोटिस की वजह से फाइनेंशियल, ऑपरेशन या किसी और गतिविधि पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।