Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

पश्चिम एशिया के घटनाक्रम से शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, सेंसेक्स 158 अंक चढ़ा

ईरान और इजराइल के बीच युद्धविराम की खबरों के बीच मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से स्थानीय शेयर बाजार ने मंगलवार को अपनी ज्यादातर शुरुआती बढ़त गंवा दी और अंत में बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। युद्धविराम की खबरों से पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतें घटने की उम्मीद में शुरुआती कारोबार में जबरदस्त उछाल देखा गया।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 158 अंक बढ़कर 82,055 पर जबकि एनएसई निफ्टी 72 अंक चढकर 25,044 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में अडाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फिनसर्व सबसे ज्यादा बढ़त में रहे जबकि पावर ग्रिड, ट्रेंट लिमिटेड, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी और एचसीएल टेक्नोलॉजीज सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

क्षेत्रीय मोर्चे पर पीएसयू बैंक, मेटल और वित्तीय सेवाएं सबसे ज्यादा बढ़त में रहीं जबकि मीडिया, तेल और गैस, डिफेंस शेयरों में नरमी रही। जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंग सेंग, चीन के शंघाई कंपोजिट, इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट और सियोल के कोस्पी सहित सभी एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। 

सभी यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि ज्यादातर अमेरिकी बाजारों में सोमवार को बढ़त देखी गई। सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,874 करोड़ से ज्यादा की इक्विटी बेची।