Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 79 हजार के स्तर पर पहुंचा

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को तेजी से उछाल आया और निचले स्तरों पर मूल्य आधारित खरीदारी और ब्लू-चिप आईटी और पीएसयू बैंक शेयरों में तेजी की वजह से बढ़त के साथ बंद हुए। घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझानों ने घरेलू इक्विटी में सुधार को और बढ़ावा दिया। अमेरिका से आए मजबूत लेबर मार्केट डेटा ने भी बाजार को सहारा दिया।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,961 अंक उछलकर 79,117 पर जबकि एनएसई निफ्टी 557 अंक चढ़कर 23,907 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, टाइटन, आईटीसी और इंफोसिस सबसे ज्यादा चढ़े। कोई भी शेयर नुकसान में नहीं रहा, क्योंकि सभी इंडेक्स स्टॉक फायदे के साथ बंद हुए।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स मजबूत रहे। आईटी, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, रियलिटी और ऑयल एंड गैस शेयरों में दो फीसदी से ज्यादा की सबसे ज्यादा बढ़त देखी गई। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, सियोल का कोस्पी और इंडोनेशिया का जकार्ता कम्पोजिट बढ़त के साथ जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट गिरावट के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। गुरुवार को वॉल स्ट्रीट बढ़त के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को नेट सेलर रहे। उन्होंने 5,320 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।