Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सेंसेक्स 638 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,000 अंक के पार

Stock Market: स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला सोमवार को दूसरे कारोबारी सत्र में जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी करीब एक फासदी की बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी निवेश और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में और कटौती की उम्मीद से निवेशकों की धारणा सकारात्मक रहने से बाजार बढ़त में रहा।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 638 अंक चढ़कर 85,567 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 206 अंक बढ़कर 26,172 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में ट्रेंट लिमिटेड, इंफोसिस, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक सबसे ज्यादा बढ़े जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, इंडिगो और बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा गिरे।

क्षेत्रीय स्तर पर उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के शेयरों को छोड़कर आईटी, धातु, ऑटो, फार्मा और तेल एवं गैस शेयरों की अगुवाई में कई सूचकांकों में बढ़त देखी गई। जापान के निक्केई, सियोल के कोस्पी, हॉन्गकॉन्ग के हैंग सेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट सहित सभी एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोप के बाजारों में सोमवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला, वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को करीब 1,831 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।