हरियाणा के फरीदाबाद में एक व्यक्ति सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) और अन्य संबद्ध सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा अपने मित्र की ओर से देते हुए पकड़ा गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान "फर्जी उम्मीदवार" को पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर नकल का प्रयास पकड़े जाने के बाद सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने मानव को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपने मित्र विशाल की जगह परीक्षा दी थी। विशाल भी पुलिस हिरासत में है। मानव रोहतक के करोन्था गांव का निवासी है, जबकि विशाल रोहतक के मदीना गांव का रहने वाला है।
यह मामला परीक्षा केंद्र फरीदाबाद के सेक्टर 7सी स्थित केएल मेहता दयानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है। फरीदाबाद के उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि प्रशासन परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा रविवार को जिले के 80 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई और दो शिफ्टों में 22,776 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।
हरियाणा के फरीदाबाद में दोस्त की जगह सिविल सेवा की परीक्षा देने आया शख्स गिरफ्तार
You may also like
योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, यूपी के परिषदीय स्कूलों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं.
एमएलसी चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को सीएम योगी ने दी बधाई, शिक्षकों और स्नातकों के हितों पर जताया भरोसा.
योगी सरकार के सुशासन प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, IIPA की यूपी शाखा को मिला सर्वश्रेष्ठ शाखा का सम्मान.
योगी सरकार में साइबर अपराधियों पर शिकंजा, ऑनलाइन उत्पीड़न के शिकार 24 बच्चों का रेस्क्यू.