Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |  

MP: खंडवा में शख्स ने की आत्महत्या, पत्नी पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

मध्य प्रदेश के खंडवा में शुक्रवार को 36 साल के युवक ने घर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में उसने अपनी पत्नी और एक शख्स प्रेमलाल को अपने आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया है।

वीडियो में मृतक श्याम कोठारे ने आरोप लगाया कि प्रेमलाल ने उसकी पत्नी के साथ रेप किया था। मृतक कोठारे के भाई ने बताया कि रेप की कथित घटना के बाद से वो मानसिक रूप से परेशान था। उसने कहा कि श्याम की पत्नी उसे मानसिक प्रताड़ित करती थी। 

मामले में एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।