Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

ममता बनर्जी ने जारी किया TMC का घोषणापत्र, ‘दुआरे चिकित्सा’ समेत कई योजनाओं का ऐलान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) का घोषणापत्र जारी किया है।कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने ‘दुआरे चिकित्सा’ योजना की घोषणा की, जिसके तहत हर बूथ पर कैंप लगाकर लोगों को घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि “बंगाल को जिंदा रखने और बचाने का काम केवल तृणमूल कांग्रेस ही कर सकती है।” 

ममता बनर्जी ने कई सामाजिक योजनाओं का भी ऐलान किया। ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये और SC/ST महिलाओं को 1,700 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। वहीं बेरोजगार युवाओं को 1,500 रुपये मासिक पॉकेट मनी देने का भी वादा किया गया। प्रशासनिक सुधारों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में 7-8 नए जिले, ब्लॉक और नगरपालिकाएं बनाई जाएंगी, ताकि शासन व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि बंगाल MSME सेक्टर में अग्रणी है, जहां 1.5 करोड़ लोगों को रोजगार मिला हुआ है, और लेदर इंडस्ट्री देश में सबसे बड़ी है। इसके अलावा देवचा-पचामी पावर प्रोजेक्ट से अगले 100 वर्षों तक बिजली की कमी दूर होने की उम्मीद है।

ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि सीमावर्ती क्षेत्रों से कुछ ताकतें राज्य में पैसा और हथियार लाकर अशांति फैलाने की कोशिश कर रही हैं, जिससे अप्रत्यक्ष रूप से राष्ट्रपति शासन लागू किया जा सके। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने और लोकतंत्र की रक्षा करने की अपील की। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। ममता बनर्जी एक बार फिर भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी, जहां उनका मुकाबला बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी से होगा। राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा में 2021 के चुनाव में TMC ने 215 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी, जबकि बीजेपी को 77 सीटें मिली थीं। कांग्रेस और वाम दल इस चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाए थे।