Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बेंगलुरू में उत्साह के साथ मनाई गई मकर संक्रांति, CM सिद्धारमैया ने दीं शुभकामनाएं

कर्नाटक में गुरुवार को पारंपरिक उत्साह के साथ मकर संक्रांति का त्योहार मनाया गया। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। मकर संक्रांति सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने का प्रतीक है। इस खास मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

बेंगलुरू के मल्लेश्वरम में श्री काडू मल्लेश्वर स्वामी मंदिर में सुबह से ही बड़ी तादाद में हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरे राज्य में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और घरों में संक्रांति की रस्में निभाईं। ये त्योहार पारंपरिक रूप से कर्नाटक में सुग्गी के रूप में मनाया जाता है, जो फसल कटाई के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है।