Breaking News

यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |   ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने लोडिंग वाहन को मारी टक्कर; 8 की मौत, 25 घायल     |   EPFO आज लाइव पेंशन सेशन आयोजित करेगा     |   भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगी शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा     |  

झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों की बड़ी जीत, JSSC-CGL समेत TDPL की सभी परीक्षाएं रद्द

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी के अभ्यर्थियों के करीब 24 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल की विशेष बैठक के बाद JSSC-CGL परीक्षा 2024 और TDPL एजेंसी द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान किया। सरकार के इस फैसले के बाद लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। प्रदर्शनकारी छात्र परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे थे।

राज्य सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से वर्ष 2014 से आयोजित भर्ती परीक्षाओं की व्यापक जांच कराने का भी फैसला किया है। मामले की जांच रिटायर्ड जज से कराने की बात कही गई है। हालांकि, छात्र नेता पीयूष कुमार ने सरकार के फैसले को सिर्फ पहला कदम बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी छात्रों की 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से जुड़ी मांग और CBI जांच की मांग अभी पूरी नहीं हुई है।

छात्र नेताओं के मुताबिक, सरकार के फैसले पर चर्चा के बाद प्रदर्शनकारी विद्यार्थी अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे। सरकार के ऐलान के बाद प्रदर्शन स्थल पर आंदोलन कर रहे छात्रों में भी हलचल तेज हो गई। मंत्री इरफान अंसारी ने प्रदर्शनकारी छात्रों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।सरकार के इस फैसले को लंबे समय से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की बड़ी जीत माना जा रहा है। हालांकि, छात्रों की अन्य मांगों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रहने की संभावना है।