इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस प्रदर्शन करने पर अब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर गाज गिर रही है. शर्टलेस प्रोटेस्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और बड़ा एक्शन लिया है. अब दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के चीफ उदय भानु चिब को अरेस्ट किया है. दिल्ली पुलिस की मानें तो एआई समिट में विरोध-प्रदर्शन की प्लानिंग में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब का रोल है. करीब 15 घंटे की पूछताछ के बाद उदय भानु को अरेस्ट किया गया है. उदय भानु चिब को आज कोर्ट में पेश किया गया.
दरअसल, शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के वर्कर्स के एक ग्रुप ने भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान एग्जीबिशन हॉल में शर्टलेस प्रोटेस्ट किया था. वे सरकार और इंडिया-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ नारे लिखी टी-शर्ट पकड़े घूम रहे थे, इसके बाद वहां मौजूद सिक्योरिटी वालों ने उन्हें वहां से हटा दिया. इस मामले में सात यूथ कांग्रेस वर्कर्स को गिरफ्तार किया गया है. उदय भानु की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है.
बीते दिनों भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट हुआ. इसमें यूथ कांग्रेस वर्कर्स ने शर्टलेस प्रोटेस्ट किया था. इसी मामले में भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. प्रोटेस्ट 20 फरवरी 2026 को भारत मंडपम में हुआ था, जहां युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर नारे लगाए और सरकार के खिलाफ स्लोगन दिखाए. अब तक इस मामले में कुल 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.
उदय भानु चिब जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं. वे भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. उदय भानु चिब कांग्रेस पार्टी के युवा विंग को लीड करते हैं और राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं. वह पहले जम्मू-कश्मीर प्रदेश यूथ कांग्रेस को लीड कर चुके हैं. उन्होंने युवाओं के मुद्दों पर कई आंदोलन किए हैं, जैसे बेरोजगारी, शिक्षा और राजनीतिक अधिकारों. चिब ने 2021 में आईवाईसी के अध्यक्ष का पद संभाला था. वे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने की कोशिश करते हैं. चिब ने मैनिफेस्टो कमिटी के मेंबर के तौर पर जम्मू-कश्मीर इलेक्शन के लिए कांग्रेस के मैनिफेस्टो को शेप देने में भी रोल निभाया था.
उदय भानु की गिरफ्तारी पर भाजपा की भी प्रतिक्रिया आई है. भाजपा ने कांग्रेस पर उसके भारत-विरोधी और विकास-विरोधी प्रोपेगैंडा के लिए हमला किया. भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर लिखा, ‘राहुल गांधी का भारत-विरोधी बब्बर ‘शेर’ गिरफ्तार. यूथ कांग्रेस चीफ उदय भानु को वर्ल्ड AI समिट में NAKED भारत-विरोधी प्रोटेस्ट में 15 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया.’ उन्होंने आगे कहा, ‘भारत के युवा ‘नंगी’ कांग्रेस से नफरत करते हैं. बब्बर शेर को जेल में ‘बब्बर’ जैसा ट्रीटमेंट मिलेगा. कांग्रेस भारत-विरोधी, विकास-विरोधी है.