Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एकसाथ 182 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के SDM बदले

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर से यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल किया है. रविवार देर रात प्रशासन ने 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है. जिसके तहत कई जिलों के एसडीएम को बदला गया है और उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं. 

योगी सरकार की ओर से देर रात इस संबंध में सूची जारी कर दी गई है और अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं. PCS अफसरों के तबादले की लिस्ट के मुताबिक- पीसीएस अधिकारी पुष्परनाथ चौधरी एसडीएम अमरोहा का अब एसडीएम उन्नाव तबादला किया गया है. लवलीत कौर एसडीएम हाथरस को OSD ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी बनाया गया है

पीसीएस अधिकारी मिथलेश कुमार तिवारी को रायबरेली से एसडीएम मैनपुरी बनाया गया है. गोपाल शर्मा एसडीएम मैनपुरी को उपजिलाधिकारी बरेली बनाया गया है. प्रतिभा मिश्रा को वाराणसी से एसडीएम कानपुर देहात बनाया गया है. शुभम यादव उपजिलाधिकारी उन्नाव को एसडीएम बुलन्दशहर की जिम्मेदारी दी गई है. 

पुष्पेंद्र पटेल एसडीएम गाजीपुर का तबादला कर एसडीएम अम्बेडकर नगर बना दिया गया है. पीसीएस अधिकारी सुरभि शर्मा को उपजिलाधिकारी बागपत बनाया गया है. अवधेश कुमार निगम एसडीएम देवरिया को एसडीएम फिरोजाबाद तबादला किया गया है. पीसीएस वीर सिंह 2020 सहायक नगर आयुक्त अलीगढ़ एसडीएम रायबरेली बनाए गए. 

यूपीडा से पीसीएस अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह को एसडीएम झांसी बनाया गया है. प्रज्ञा पाण्डेय उन्नाव की हसनगंज तहसील एसडीएम से तबादला कर उन्हें बाराबंकी का एसडीएम बनाया गया है. अजेंद्र सिंह को कौशाम्बी जनपद से ट्रांसफर कर एसडीएम उन्नाव बनाया गया. दीपिका मेहरा उपजिलाधिकारी मथुरा का तबादला एसडीएम शामली, सचिन राजपूत एसडीएम शामली और शम्स तबरेज खान एसडीएम बाराबंकी सदर का हाथरस ट्रांसफर कर दिया गया है.  प्रशासन द्वारा ट्रांसफर की लिस्ट सभी संबंधित विभागों को दे दी गई है. इन अधिकारियों को दिए गए समय में नए पदों को संभालने के निर्देश दिए हैं.