Breaking News

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी CBI की बैठक के लिए प्रधानमंत्री आवास पहुंचे     |   बीजेपी विधायक तपस रॉय ने बंगाल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के तौर पर ली शपथ     |   बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस को 10 दिन की ईडी कस्टडी में भेजा गया     |   NEET परीक्षा मामले में नासिक पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया     |   सीबीआई ने NEET पेपर लीक मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की     |  

बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बड़ा एक्शन, CBI करेगी जाच

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब सीबीआई करेगी। केंद्रीय एजेंसी ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच टीम आज पश्चिम बंगाल पहुंचने वाली है। इस हाई-प्रोफाइल मामले को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। सीबीआई इस हत्याकांड के पीछे की साजिश और आरोपियों की भूमिका की जांच करेगी। टीएमसी ने चंद्रनाथ रथ की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की थी। उन्होंने इस हत्याकांड में पार्टी की किसी भी भूमिका से इनकार किया है। 

बता दें कि चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी यूपी के बलिया और दो बिहार के रहने वाले हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को रात में ही कोलकाता लाई और सोमवार को इनकी पेशी बारासात कोर्ट में हो सकती है। मामले की जांच कर रही एसआईटी के अनुसार दो आरोपी बिहार के रहने वाले है जिनका नाम मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य है। इसके साथ ही एक आरोपी बलिया का है और उसका नाम राज सिंह बताया जा रहा है। 

चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में आरोपी इन लोगों को तब पकड़ा गया जब आरोपियों में से एक ने टोल प्लाजा पर यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट किया था। इससे पुलिस को उसकी लोकेशन का पता लगाने में मदद मिली। गिरफ्तार किए गए लोगों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है और पुलिस हत्या में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी जुटा रही है।

बता दें कि 6 मई को चंद्रनाथ रथ को गोली मार दी गई थी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के डायवर्सिटी नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हत्या का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है। इसके बाद चंद्रनाथ की हत्या की जांच के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। अब इस मामले की जांच सीबीआई करेगी।