Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

महिंद्रा एंड महिंद्रा के दूसरी तिमाही के नतीजे आए सामने, शुद्ध मुनाफा 2,348 करोड़ रुपये

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ छह प्रतिशत बढ़कर 2,348 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले साल समान अवधि में शुद्ध लाभ 2,209 करोड़ रुपये रहा था।

एमएंडएम की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में राजस्व सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 34,436 करोड़ रुपये हो गया। एमएंडएम के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनीश शाह ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि टेक महिंद्रा के लिए ये तिमाही कठिन रही, लेकिन कंपनी अब कारोबार में बदलाव लाएगी।

मोटर वाहन उद्योग में दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार 20 प्रतिशत बढ़कर 18,869 करोड़ रुपये रहा। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर कारोबार में कंपनी ने ओजा, स्वराज टारगेट और नया स्वराज के दम पर अपनी बाजार हिस्सेदारी में 150 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। 

कंपनी ने समीक्षाधीन तिमाही में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत अधिक 2,12,078 वाहन बेचे। एक साल पहले की समान अवधि में 1,79,673 वाहन बेचे थे। कंपनी का एकल आधार पर दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 67 प्रतिशत बढ़कर 3,452 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 2,068 करोड़ रुपये था।