देश में सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका सहित 29 महानगरपालिकाओं के लिए गुरुवार शाम 5:30 बजे मतदान संपन्न हो गया।
अब तक 46 से 50 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। मतदान प्रतिशत 2017 के महानगरपालिका चुनावों के आंकड़ों से अधिक है। एसईसी के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में अपराह्न 3.30 बजे तक 41.13 प्रतिशत मतदान हुआ था। आंकड़ों के मुताबिक अपराह्न 3:30 बजे तक सबसे अधिक 50.85 प्रतिशत मतदान कोल्हापुर में हुआ।
वहीं, शुरुआती आठ घंटे में मुंबई में 41.08 प्रतिशत, पुणे में 36.95 प्रतिशत, नागपुर में 41.23 प्रतिशत, छत्रपति संभाजीनगर में 43.67 प्रतिशत और नासिक में 39.64 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतों की गिनती शुक्रवार को पूर्वाह्न 10 बजे शुरू होगी। अंतिम परिणाम शाम चार बजे तक आने की उम्मीद है।
महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव संपन्न, 46 से 50 प्रतिशत हुआ मतदान
You may also like
पालम अग्निकांड: 9 की मौत पर NHRC ने लिया संज्ञान, मांगी रिपोर्ट.
आलिया भट्ट ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं, ADHD को लेकर किया खुलासा.
पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात, होर्मुज को खुला रखने के महत्व पर की चर्चा.
AIADMK का चुनावी दांव: महिलाओं को ₹2000 महीना, हर परिवार को ₹10,000 सहायता का वादा.