Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

विमान दुर्घटना में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत, DGCA ने कहा- कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा

Maharashtra: अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह पुणे जिले में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना तब घटी जब 66 साल के अजित पवार और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती के पास उतर रहा था।

फ्लाइट रडार के अनुसार, विमान ने मुंबई से सुबह 8:10 बजे उड़ान भरी और लगभग 8:45 बजे रडार से गायब हो गया। पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें राज्य में 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनावों के प्रचार के तहत जनसभाओं को संबोधित करना था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान दुर्घटना सुबह 8:50 बजे हुई, उस समय उसमें पांच लोग सवार थे। वहीं डीजीसीए यानी नागर विमानन निदेशालय के अधिकारी ने भी पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों की एक टीम दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हो रही है।

उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त ‘लीयरजेट 45’ विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, दो अन्य कर्मी (एक पीएसओ और एक परिचारक) और चालक दल के दो सदस्य (पायलट-इन-कमांड और प्रथम अधिकारी) समेत पांच लोग सवार थे।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति दुर्घटना में जीवित नहीं बचा।