Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

MP: ‘वॉट्सऐप पर मुस्लिम बनने का फायदा बताते हैं प्रोफेसर

मध्य प्रदेश के उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी इन दिनों एक विवाद की वजह से चर्चा में है. यहां एक प्रोफेसर पर हिंदू छात्रों को टारगेट करने का आरोप लगा है. साथ ही हिंदू छात्रों को वाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर नमाज और मुस्लिम बनने के फायदे बताए गए. जिस प्रोफेसर पर आरोप लगा है, वह फार्मेसी विभाग में बतौर गेस्ट फैकेल्टी छात्रों को पढ़ाते हैं. इस बात का पता जैसे ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को लगा, उन्होंने छात्रों के साथ यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा किया. साथ ही प्रोफेसर को हटाने की मांग की