Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

MP: CM मोहन यादव ने दी नगरीय विकास और आवास विभाग को दी बधाई

MP: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्म-निर्भर निधि योजना और दीनदयाल अन्त्योदय योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होने पर, नगरीय विकास एवं आवास विभाग को बधाई दी है।

बात ये है कि पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्म-निर्भर निधि योजना अंतर्गत चयनित हितग्राही को कार्यशील पूंजी ऋण, ब्याज अनुदान सहायता, केन्द्र शासन द्वारा एवं अतिरिक्त शेष ब्याज राज्य शासन द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के तहत 11 लाख 95 हजार ऋण प्रकरणों में 1736 करोड़ रूपये वितरित करते हुए देशभर में मध्यप्रदेश सबसे आगे रहा है।

वहीं शहरी गरीबों के उत्थान के लिए दीनदयाल अन्त्योदय योजना में स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण, सामाजिक सुरक्षा तथा संस्थागत विकास के द्वारा शहरी गरीबों को आजीविका के साधन उपलब्ध कराये जाते है। इस योजना में 60 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों का गठन कर 32 हजार से अधिक समूहों को 320 करोड़ रुपये की आवर्ति निधि प्रदान की गई है। 

प्रदेश में 20 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया गया। हाल ही में दिल्ली में पीएम स्वनिधि योजना को प्राइस अवार्ड और दीनदयाल अन्त्योदय योजना को स्पार्क अवार्ड से सम्मानित किया गया।