Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

लखनऊ: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की

लखनऊ आए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. लखनऊ निवासी शुभांशु, सपत्नीक 25 अगस्त 2025 को लखनऊ पहुंचे. यहां एक रोड शो में हिस्सा लेने के बाद वह उस स्कूल में गए जहां उनकी शिक्षा दीक्षा हुई थी. इसके बाद उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की. शुभांशु और सीएम की मुलाकात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएमओ ने लिखा-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर ऐतिहासिक #Axiom4 मिशन के सफलतापूर्वक संचालन एवं अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से कुशल वापसी के बाद देश के सपूत, अंतरिक्ष यात्री एवं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी ने शिष्टाचार भेंट की. बता दें शुभांशु अंतरिक्ष की 18 दिवसीय यात्रा से लौटने के बाद पहली बार भारत आए. लखनऊ आने से पहले वह दिल्ली पहुंचे और वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य गणमान्य लोगों से मुलाकात की.