Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

लखनऊ यूनिवर्सिटी में मेस का खाना खाने से छात्रा बेहोश, गंगा हॉस्टल में अनशन पर बैठी छात्राएं

लखनऊ विश्वविद्यालय के गंगा हॉस्टल में मेस के खाने को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा है। लॉ थर्ड ईयर की एक छात्रा की मेस का खाना खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां होने के बाद वह बेहोश हो गई। घटना से नाराज छात्राओं ने हॉस्टल परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटी छात्राओं ने मेस संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रोवोस्ट को ज्ञापन सौंपा। छात्राओं का आरोप है कि खाने की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें की गईं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।