Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

टाइगर 3 को नुकसान पर नुकसान, सलमान खान और YRF की स्ट्रैटजी?

टाइगर और जोया की एंट्री हुई, सिनेमाघर गुलजार हुआ तो रिकॉर्ड्स भी बने, लेकिन फिर कहानी वहीं आकर अटक गई, जिसका डर ‘टाइगर-3’ की रिलीज से पहले हर किसी को सता रहा था. जी हां, फिल्म को रिलीज हुए अबतक सिर्फ 9 ही दिन हुए हैं, लेकिन 500 करोड़ का आंकड़ा छूना भी फिल्म के लिए मुश्किल सा लग रहा है. हर किसी को उम्मीद थी कि, सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी जब भी बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी, तो कई रिकॉर्ड्स बनेंगे और टूटेंगे भी… लेकिन मेकर्स ने फिल्म के लिए जो स्ट्रैटजी तैयारी की थी, वो फिल्म के लिए बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई. बेशक अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, लेकिन जो उम्मीद टाइगर से थी, उससे तो पहले ही दिन से फिल्म काफी पीछे चल रही है.