Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

आगरा में आकाशीय बिजली का तांडव, बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

आगरा में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। तीन अलग-अलग गांवों में बिजली गिरने से दो युवक और एक महिला सहित कुल तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह घटनाएं तब हुईं जब लोग अचानक आई बारिश से बचने के लिए पेड़ों के नीचे बैठे थे। बिजली गिरने से करौंधना, कौलारी और थाना बसई जगनेर क्षेत्र प्रभावित हुए। घटनाओं के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। यह मामले थाना डौकी, थाना इरादतनगर और थाना बसई जगनेर क्षेत्र के हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।