Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

Mumbai: न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहक हुए परेशान, बोले- सड़क पर भिखारी बनने के लिए छोड़ दिया

मुंबई के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहक आरबीआई द्वारा बैंक पर प्रतिबंध लगाए जाने से परेशान हैं। आरबीआई ने दो दिन पहले बैंक पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन अभी तक वे अपनी बचत नहीं निकाल पा रहे हैं। आलम ये है कि बैंक के बाहर ग्राहक इकट्ठे हो रहे हैं और अपनी परेशानी का कुछ हल निकालने की तलाश में हैं। 

इस सहकारी बैंक की 28 शाखाओं में से ज्यादातर मुंबई में हैं। एक पुणे में और दूसरी गुजरात के सूरत में है। एक ग्राहक ने कहा, "हमारे जीवन की लाखों की 40 सालों की जमा पूंजी बेकार हो गई है। सड़क पर भिखारी बनने के लिए छोड़ दिया गया है। शायद इसमें बड़े राजनेता शामिल हैं और हमारे जैसे गरीब लोग पीड़ित हैं।"